Tuesday, February 24, 2009

भारतीय क्रिकेट टीम किवी के यहाँ नया इतिहास रचने के लिए तैयार है

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले ४१ सालों में एक बार भी टेस्ट सीरीज़ नही जीती है किवी के यहाँ पे। लेकिन इस बारभारतीय टीम में वो पेना पन है की वो इस किले को भी ध्वस्त कर के ही लोटेगी। किवी की टीम भी इस टीम को देखकर भयभीत है और उन्होंने स्वीकार किया है की मोजुदा दौर में भारतीय क्रिकेट टीम नम्बर टीम है।

अब बस इंतज़ार है तो सिर्फ़ बिगुल बजने का और वोह भी कल बज जायेगा ट्वेंटी २० के रूप में।

धोनी के जवानों कर आओ ये किला भी फतह और चटा दो धूल किवियो को

चक दे इंडिया ...

Wednesday, February 18, 2009

भारतीय क्रिकेट टीम की नयी जर्सी

एक बार फिर से भारतीय टीम की जर्सी का रंग बदल गया है। धोनी, युवराज, ज़हीर, दिनेश, रोहित और ओझा नेरैंप पे केट वाल्क किया नयी जर्सी पहन कर। मेरे ख्याल से ये रंग उतना सुंदर नही है जितना इसके पहले वाला था।फिर भी युवराज अपनी मस्ती में नज़र आए।


Monday, February 9, 2009

महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह को स्पेशल अवार्ड

बीसीसीआई ने ये घोषणा की है की वो महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह को स्पेशल अवार्ड दिया जायेगा।बीसीसीआई का अवार्ड फंक्शन १८ फरवरी को होगा।

महेंद्र सिंह धोनी जो की राजीव गाँधी खेल रत्न और पद्मश्री का अवार्ड जीत चुके है और अब उन्हें स्पेशल अवार्ड सेसम्मानीत किया जायेगा।

Saturday, February 7, 2009

महेंद्र सिंह धोनी का विजय रथ

महेंद्र सिंह धोनी का विजय रथ चला जा रहा है, अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुवे। महेंद्र सिंह धोनी ने फिर एक बारसाबित कर दिया की वो सिर्फ़ किस्मत के ही धनी नही है , वो अपने बलबूते पे भी मैच जीत सकते है और वो ऐसाकर भी रहे है।

पहले ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया फिर श्री लंका में जा कर टेस्ट सीरीज़ हारी हुयी टीम इंडिया को वन डेसीरीज़ की जीत का स्वाद चखाया। वो एक ऐसे सेनापति है जो जानते है की अपने सेना का नेतृत्व कैसे करना हैऔर किस सैनिक को कहा पे प्रयोग में लाना है। वो एक शांत दीमाग के साथ साथ आक्रमण करने वाले कप्तान भीहै, और शायद यही एक खूबी है जो उन्हें भारत के पहले कप्तान से अलग करती है।

वो लगातार मैच जीत जाने का रिकॉर्ड बराबर कर चुके है और सिर्फ़ एक बार और श्री लंका पे विजय और उनकेनाम पे एक और रिकॉर्ड हो जायेगा।